भोजपुरी पंचायत समाचार

सोमवार, 4 जून 2012, भोजपुरी कवि सम्मेलन का सफल आयोजन
पूर्वाचल भोजपुरी महासभा द्वारा संस्था के मुख्य संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के संयोजन में गाज़ियाबाद में पहली बार भोजपुरी कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राजकुमार सचान ''होरी'' तथा संचालन भोजपुरी के लोकप्रिय कवि मनोज भावुक ने किया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि हिन्दी - भोजपुरी के सुप्रसिद्ध अभिनेता महाभारत के द्रोणाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि नवल कान्त तिवारी, निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र थे। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ सिवान से पधारे गीतकार सुभाष चन्द्र यादव ने सरस्वती वन्दना से की, फिर चिरई - चुरुमन सब जल बिनु तरसे ..काहे नाहीं पनिया बदरा से बरसे .. गीत गाकर तो शुरू में हीं उन्होंने मंच को ऊंचाई दे दी।

company xhdzy


भोजपुरी महानायक कुणाल सिंह को राष्टपति के हाथो मिला राष्ट्कवि दिनकर सम्मान
भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुणाल सिंह को राष्टपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्कवि दिनकर सम्मान से सम्मानित किया है. कुणाल सिंह को यह सम्मान उन्हें भोजपुरी फिल्मो में ३० सालो से लगातार सक्रिय रहने व उनके यागदान के लिए दिया गया है. २३ नवम्बर को कुणाल सिंह को राष्टपति भवन में राष्टपति ने यह सम्मान दिया. कुणाल ने कहा की यह सम्मान मेरे लिए बेहद महत्वपूरण है. इसकी महत्ता का कारन यह है की मुहसे यह सम्मान भोजपुरी में अपने किये गए अभिनय के लिए मिला है. सो से जयादा भोजपुरी फिल्मो में अभिनय कर चुके कुणाल सिंह कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ट से भी जुड़े है.

company xhdzy

भावी पीढ़ी का मनोरंजन चैनल है अंजन टीवी - मंजीत हंस
हाल ही में भोजपुरी के एक और मनोरंजक चैनल अंजन टीवी ने अनोखे अंदाज़ के साथ मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा है। पूरी योजना व भोजपुरिया दर्शको की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए इस चैनल ने अपने आगमन के साथ ही दर्शको को यह एहसास दिला दिया है की चैनल की सोच और चैनलों से अलग है।

company xhdzy

वॉलमार्ट की 125 करोड़ की लॉबिंग पर संसद में हंगामा
दरअसल विपक्ष मीडिया में छपी उन ख़बरों पर प्रधानमंत्री से सफ़ाई मांग रहा था जिनके अनुसार वॉलमार्ट ने भारतीय बाज़ार में प्रवेश के लिए मोटी रकम लॉबी करने पर ख़र्च की है. वॉलमार्ट ने अमरीकी सीनेट में ‘लॉबिंग डिसक्लोज़र रिपोर्ट’ दाख़िल की है. इस रिपोर्ट में कंपनी ने कहा है कि उन्होंने साल 2008 लेकर अबतक लॉबिंग के लिए 125 करोड़ रुपए ख़र्च किए हैं. कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक इनमे भारतीय बाज़ार में प्रवेश के लिए की गई लॉबिंग पर ख़र्च राशि भी शामिल है. राज्य सभा में इस मुद्दे पर भोजन काल से पहले बीजेपी, सीपीएम, सीपीआई, एसपी और तृणामूल कांग्रेस ने दो बार सदन को स्थगित करवाया. शून्य काल में वॉलमार्ट द्वारा लॉबिंग करने के लिए ख़र्च किए गए धन का मुद्दा रविशंकर प्रसाद ने उठाया. उन्होंने कहा, “वॉलमार्ट ने अमरीकी सीनेट को दी एक रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने साल 2012 में भारत के ख़ुदरा व्यापार क्षेत्र में प्रवेश के लिए लॉबिंग की और इसपर 125 करोड़ रुपए ख़र्चे. भारत में लॉबिंग अवैध है. ये एक किस्म की रिश्वत है. अगर वॉलमार्ट कहता है कि उसने ये पैसे भारत में ख़र्चे तो ये घूस है.

company xhdzy





एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर
पटना। एशिया के सबसे बड़े पशु मेले सोनपुर मेले की मंगलवार को बिहार के सारण और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित गंगा और गंडक नदी के संगम पर हरिहर क्षेत्र में रंगारंग शुरूआत हुई। बिहार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने एक महीने चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध मेले की सोनपुर में शुरुआत की। हाथी, घोड़ा, कुत्ता, गधे, खच्चर, खरगोश, बकरी, ऊंट, पक्षी सहित अन्य पशुओं की खरीद बिक्री के लिए प्रसिद्ध यह मेला 26 दिसंबर तक चलेगा। पौराणिक महत्व के हरिहर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला विदेशी पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। पर्यटन विभाग ने इसे व्यवस्थित रूप देते हुए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी इंपैक्ट कम्यूनिकेशंस को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। पारंपरिक व्यवस्थाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन की नयी व्यवस्था से इसे नया आयाम देने की कोशिश की गयी है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंधक रवि नायर के अनुसार, ‘बच्चों के लिए फन जोन, व्यवसायियों के लिए 60 दुकानों वाले एक शापिंग हैंगर बनाया गया है।’ पिंटू ने कहा कि विदेशी सैलानियों के लिए स्विस काटेज बनाये गये हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सभी काटेज बुक हो चुके हैं। पर्यटन विभाग सूत्रों ने बताया कि सिंगापुर टीवी चैनल और जर्मनी का टीवी चैनल वृत्तचित्र बनाने के लिए मेले में आ चुका है। इसके अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मामलों की ख्यातिप्राप्त लेखिका शैरेल कुक भी मेले पर विशेष रूप से लिखने वाली हैं और वह हरिहर क्षेत्र पहुंच चुकी हैं। नायर ने बताया कि आठ थियेटर कंपनियां यहां लगाई गयी हैं जो लोगों का लोक नृत्य से मनोरंजन करेंगी।

company xhdzy

तिरछी नजरिया

  • दुष्यन्त कुमार

    हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।...पूरा पढ़े >>
  • अंजोरीयाँ डाँट काँम अब मोबाइल पर

    देश के पहिला भोजपुरी वेबसाइट के गौरव प्राप्त करे वाली साइट अंजोरीयाँ डाँट काँम अब मोबाइल पर भी उप्लब्ध हो गईल बा ... पूरा पढ़े >>
  • हमें लिखें

    Markanday Mishra-
    Email:-mishramarkanday@gmail.com